Home Uncategorized राष्टपति के दत्तक पुत्रों से ली 3500 सौ से 12000 हजार रूपये...

राष्टपति के दत्तक पुत्रों से ली 3500 सौ से 12000 हजार रूपये की रिश्वत

33
0

रघुनाथनगर (चन्द्रकांत साहू) ! बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत सरना के कोइली पारा में में सिंचाई विभाग से बांध का निर्माण कराया गया जिसमे पंन्डो समाज का जमीन नाली निर्माण कार्य में फस गया जिससे सिंचाई विभाग के चौकीदार नान्हुराम साहू एक सिंचाई विभाग अधिकारी ने मुआवजा दिलाने के बदले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों से रिश्वत के रूप में रुपए तो लिए ही, साथ ही साथ इन राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों ने रिश्वत देने पैसे नहीं होने पर बकरा मुर्गा बेचकर लालच में आकर रिश्वत के पैसे नान्हुराम साहू अधिकारी को सौंप दिए.
पहाड़ी पंन्डो जनजाति के लोग – बलरामपुर के तहसील रघुनाथनगर के ग्राम पंचायत सरना के कोईलीपारा जंगल में पहाड़ी पंन्डो जनजाति के कई परिवार कई दशक से मकान बनाकर रह रहे हैं और खेती कर जीविकोपार्जन करते हैं. यहां कई राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों ने अपना मकान बना कर जिवन यापन कर रहे हैं हालांकि पुरे मामले को बलरामपुर कलेक्टर के पास लिखित सिकायत पहुंच गई है उन्होंने कहा एस डी एम वाड्रफनगर जांच के लिए जाएंगे फिलहाल आप लोग थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं |