रघुनाथनगर (चन्द्रकांत साहू) ! बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार लापरवाही को मेरुवाणी समाचार के द्वारा प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद ठेकेदार अनूप गुप्ता तत्काल रघुनाथनगर आकर आनन फानन में पानी चालू कर के जीपीएस कैमरा में फोटो खींच के अधिकारियों को भेजकर अपना पल्ला झाड़ लिए ठेकेदार अनूप गुप्ता डरा सहमा हुआ तत्काल अपने कारनामे को छुपाने का षड्यंत्र रच दिया उन्होंने कुछ पत्रकार को लालच देकर रघुनाथनगर गांव में पहुंचा जहां उन्होंने कुछ पल के लिए पानी षड्यंत्र कर चालू कर फोटो खींच कर वायरल कर दिया जिससे पी एच ई विभाग का इंजीनियर ने शेयर, करते हुए सभी सही होने की बात कही तत्काल स्थानीय पत्रकारों ने सही जानने का प्रयास करने के लिए गांव रघुनाथनगर पहुंचे जहां उन्होंने उन्हीं महिलाओं से बात की तो षड्यंत्रकारी ठेकेदार की पोल खुल गई | ग्रामीणों ने क्या कहा अब सोचने वाली बात होंगी कि ठेकेदार अनूप गुप्ता पी एच ई अधिकारी अपने कारनामे को छुपाने के लिए किस हद तक जा सकते है अब सोचने देखने वाली बात होंगी कि ठेकेदार अनूप गुप्ता को किस अधिकारी का संरक्षण होगी ताकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण योजना को पलीता लगा सकें या लीपापोती कर मामले को रफा दफा करें |


