Home Uncategorized रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में फल फूल रहा है नशे का कारोबार |

रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में फल फूल रहा है नशे का कारोबार |

30
0

नशे के कारोबार के रोकथाम के लिए सरकार द्वारा नियुक्त कई एजेंसियों के सक्रिय रहने के बावजूद भी नशे का कारोबार कई जगह पे अपना पाँव पसार रहा है यह सरकारी एजेंसियों की नाकामी कहे या लापरवाही वाड्रफनगर जनपद के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब व गांजा की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। पिछले 6 माह से गांजा व अवैध अंग्रेजी शराब का कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। क्षेत्र में कम उम्र के स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। नशे के कारोबारी युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं रघुनाथनगर पुलिस नाम मात्र की कार्रवाई कर अपनी कर्तव्य की इतिश्री मान रही है। आरोप है कि पुलिसिया संरक्षण के कारण ही नशे के व्यापारियों का मनोबल और बढ़ा हुआ है। यही नहीं रघुनाथनगर के साप्ताहिक बाजार तक नशे का कारोबार पहुंच गया है। पुलिस की लापरवाह कार्यशैली को लेकर नागरिकों में नाराजगी है, उनका कहना है कि नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त किया जाना चाहिए ताकि युवाओं की जिंदगी बर्बाद न हो। लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जब से थाना प्रभारी के रूप में देवेंद्र ठाकुर ने कमान संभाली है, क्षेत्र में नशे के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र ठाकुर से सम्पर्क करने की कोशिश की गई परन्तु सम्पर्क नहीं होने के कारण उनका कथन नहीं लिया जा सका |