Home छतीसगढ़ मौसम का हाल:बादलों के बीच धूप से बढ़ा पारा, न्यूनतम तापमान 16...

मौसम का हाल:बादलों के बीच धूप से बढ़ा पारा, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर

20
0

ठंड की वापसी के बाद गर्मी का असर दिखने लगा। मौसम में हो रहे बदलाव से तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ से आसमान में हल्के बादल छा रहे हैं, लेकिन इसका असर ज्यादा नहीं है। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और ठंड कम हो गई। इस बीच गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री तो अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों तापमान में बीते चौबीस घंटे के भीतर 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी से पारा सामान्य से अधिक रहने के कारण इस साल भीषण गर्मी की संभावना भी जताई जाने लगी है।

मार्च के औसत तापमान के बराबर पारा अभी से: मौसम विभाग के अनुसार शहर का मार्च का औसत अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहता है। इसके साथ ही बारिश का औसत 20 मिमी रहता है। देखा जाए तो तापमान के मामले में अभी से औसत के बराबर पारा पहुंचने लगा है।

पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होता है मार्च का मौसम
मेट्रोलॉजिस्ट एएम भट्‌ठ ने बताया कि मार्च में औसतन चार पश्चिमी विक्षोभ आते हैं, जिनसे धूल भरी आंधी, तड़ित गर्जन और ओलावृष्टि की स्थितियां बनती हैं। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव होता है। मार्च की मासिक अधिकतम वर्षा सन 1998 में 144.8 मिमी, जबकि 24 घंटों में सर्वाधिक 50.5 मिमी 30 मार्च सन 1998 को दर्ज की गई थी।