Home छतीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संत कवि श्री पवन दीवान के नाम से...

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संत कवि श्री पवन दीवान के नाम से राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदाय करने की घोषणा की

27
0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित विप्र भवन में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ‘संत कवि पवन दीवान’ श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सम्मान में संत कवि श्री पवन दीवान के नाम से कविता लेखन के क्षेत्र में राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदाय करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। यह पुरस्कार आगामी राज्य अलंकरण समारोह से प्रतिवर्ष प्रदाय किए जाएंगे।