छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके 4 दिनों तक बस्तर में रहेंगी। वह बुधवार को विमान से जगदलपुर पहुंची हैं। गुरुवार को धरमपुरा स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम और शाम को मोतीपारा स्थित महावीर भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। 23 सितंबर को राज्यपाल कोंडागांव जाएंगी। वहां एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। फिर 24 सितंबर को जगदलपुर से नियमित विमान सेवा से रायपुर के लिए रवाना होंगी।
जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में राज्यपाल का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट में बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, प्रभारी IG ओपी पाल, शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर चंदन कुमार और SP जितेंद्र सिंह मीणा ने राज्यपाल का स्वगात किया। एयरपोर्ट से वे सीधे जगदलपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंची। जहां विभिन्न समाज के लोगों ने उनसे मुलाकात की।



