Home देश जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना का विस्फोट, 48 छात्रों समेत 51 लोग...

जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना का विस्फोट, 48 छात्रों समेत 51 लोग कोरोना पॉजिटिव.

53
0

कुछ महीनों की राहत के बाद अब एक बार फिर से कोरोना वायरस महाराष्ट्र (Coronavirus in Maharashtra) को अपनी गिरफ्त में लेने की तरफ बढ़ रहा है. राज्य में पिछले कुछ दिनों में कोविड संक्रमण के मामलों ने बड़ी उछाल आई है. कोविड (Covid-19) के नए वेरिएंट से राज्य के हालात और भी गंभीर होते जा रहे हैं. देश में ओमिक्रॉन (Omicron in Maharashtra) के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में ही हैं. इस बीच राज्य के अहमदनगर जिले से कोविड की एक बड़ी खबर सामने आई है. जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya ) में 48 छात्रों समेत 51 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

शनिवार को विद्यालय में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 19 थी जो कि अब 50 के आंकड़े को पार कर गई है. इससे पहले पारनेर तहसील के आवासीय विद्यालय से भी 19 छात्रों के कोविड से संक्रमित पाए गए थे. विद्यालय में पांचवीं से 12वीं कक्षा तक 400 से अधिक छात्र पढ़ते हैं. जवाहर विद्यालय में संक्रमित पाए गए सभी लोगों को पृथक कर दिया गया है.