जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से इस सयम एक बड़ी खबर आ रही है. यहां एक पुलवामा (Pulwama) जिले में आतंकियों ने एक बार फिर से नापाक हरकत की है. आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के एक पोस्ट ऑफिस के पास ग्रेनेड (Grenade Attack in Pulwama) फेंका है. इस ग्रेनेड हमले में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. दोनों ही पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस आतंकी घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे एरिया को घेर लिया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है. सुरक्षाबलों ने इलाके की तैनाती बढ़ा दी है. जानकारी के अनुसार आतंकियों के निशाने पर सीआरपीएफ के जवान थे.



