संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) में कई व्यवधानों के साथ एक दिलचस्प शीतकालीन सत्र देखा गया और पूरे सत्र के लिए 12 विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया. 22 दिसंबर को सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया, जबकि विपक्ष ने अपना विरोध जारी रखा.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, संसद के पिछले पांच सत्र अपने निर्धारित समय से पहले स्थगित कर दिए गए थे, जिससे कुल 29 बैठकों का नुकसान हुआ. इन पांच सत्रों में से, कम से कम तीन कोविड-19 के प्रसार के कारण नहीं हुए और एक राजनीतिक दलों की वजह से स्थगित करना पड़ा क्योंकि अप्रैल में वे चुनाव प्रचार के लिए जाना चाहते थे.
डाटा यह भी दिखाता है कि ये एकमात्र अपवाद नहीं थे, पिछले 20 वर्षों की अवधि में 63 सत्रों में से 51 प्रतिशत कई मुद्दों के कारण समय से पहले स्थगित कर दिए गए.



