लवन, बलौदाबाजार-भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लवन तहसील क्षेत्र से महज ही दूरी पर लगा हुआ ग्राम पंचायत करदा, जहां पर 10 एकड़ की बांधा तालाब है, जहां पर मछुआरा समिति के द्वारा मछली पालन हेतु लीज पर 10 साल के लिए लिया गया है, जिसमें मछली समिति के द्वारा मछली बीज डाल दिया गया है और अब उनकी देखरेख समूह के द्वारा चारा पानी और अन्य बढ़ोतरी के लिए कार्यप्रणाली की देखरेख हो रही है, मगर गांव से दूर होनें के कारण बांधा तलाब सुनसान और अकेले स्थान पर होनें की वजह से उसमें नजर चोर की पड़ गई है, और अब मछली चोरी करने के उद्देश्य से तार बिछाकर बिजली से करंट लगाकर मछली को चोरी करके ले जानें की फिराक में घूम रहे हैं, मगर चोर को कहां मालूम था कि यह गांव मुझे उल्टा पड़ जाएगा क्योंकि चोर नें अपना तार का जाल तो बिछाया मछली पकड़ा भी और मछली सहित भागनें की फिराक में था, उसी समय गांव वालों के द्वारा पकड़ में आ गया और उसकी पहचान अभी की जा रही है, क्योंकि चोर नें अपना नाम और कहां से हैं वह नहीं बताया और दुम दबाकर भाग निकला।
मछुआरा समिति के अध्यक्ष श्रीमती पाचों बाई साहू नें बताया कि हमने उनसे बहुत पूछा कि आप कौन और कहां से हो और किस लिए मछली चोरी कर रहे हो मगर उसने बताया नहीं और डर के मारे भाग गया इसकी शिकायत लवन चौकी में देनें की बात भी ग्रामीणों के द्वारा कही गई, कुछ लोगों ने यह भी बताया कि चोर पास के ही गांव कोरदा का रहनें वाला है, ऐसा लग रहा है अब यह तो विवेचना के दौरान ही पता चल पाएगा।



