✍…पंचायत इंस्पेक्टर आर.एस. मनहरे तथा सचिव काशीराम रजक अहिल्दा मुख्य रूप से उपस्थित रहे…
लवन, बलौदाबाजार-भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलौदा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिल्दा के तत्कालीन सरपंच रहे झब्बूलाल साहू को मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलौदा बाजार के द्वारा पारित आदेश दिनांक 10/12/ 2021 के अनुरूप पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40,1 के तहत सरपंच पद से पृथक करते हुए अधिनियम की धारा 40,2 के तहत 6 वर्ष की कालावधी के लिए पंचायत अधिनियम के तहत निर्वाचन संयोजन के लिए निररहित घोषित किया गया था, जिसमें आज ग्राम पंचायत के सुचारू संचालन हेतु धारा 38 के तहत कार्यवाही करने के बाबत में ग्राम पंचायत अहिल्दा के लिए स्थापना सरपंच का नियुक्ति हुआ, जिसमें पंचायत इंस्पेक्टर आर.एस. मनहरे एवं ग्राम पंचायत अहिल्दा के सचिव काशीराम रजक के द्वारा श्रीमती संतोषी राम प्रसाद साहू को स्थापना सरपंच नियुक्त किया गया।
जिसमें श्रीमती सावित्री घृतलहरे, लक्ष्मी वर्मा, ईश्वरी वर्मा, रघुराम वर्मा, मोहन बाई वर्मा, उभय राम कुर्रे, फुलिया घृतलहरे, सविता धृतलहरें, लखेश्वरी साहू, रजनी साहू, ललिता साहू, पूरे पंच गण के साथ पोस कुमार साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन, अंकित कुमार साहू सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन, टिल्लू राम साहू संयुक्त महामंत्री, परमानंद अशोक लहरे, मनोहर वर्मा, फेकू राम साहू, रामकुमार वर्मा, भागीरथी साहू, संत कुमार, शंभु कृत लहरी, सोनू राम साहू, जयकुमार तथा समस्त ग्रामवासी इस स्थापना सरपंच के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



