Home छत्तीसगढ़ जब तक है किसान का “हल” तब तक है इंसान का “कल”-...

जब तक है किसान का “हल” तब तक है इंसान का “कल”- सुमित कुमार…

49
0

रतनपुर, बिलासपुर छत्तीसगढ़। मेरूवाणी डाॅट इन…

राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राहुल मंगेशकर के द्वारा किसान दिवस पर किसान भाइयों के यहां जाकर हल की पूजा कर किसान भाइयों को किसान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार नें बताया कि जब तक किसान का हल है तब तक किसान का कल है, अगर किसान भाई हल चलाना बंद कर दें तो हर इंसान को भोजन के बिना जीवन संभव नहीं है, किसान हमारे अन्नदाता हैं, इनका मान सम्मान समय-समय पर हम लोगों को करते रहना चाहिए, जैसे जवान देश कि मान है वैसे किसान देश कि शान है।

“एक दिन जी कर तो देखो जींदगी किसान की, कैसे वो मिट्टी से संवार लेती है भुइंया हिन्दुस्तान की”।

आज भारत में किसान बहुत समस्याओं से जूझ रहा है, उसकी समस्याओं का समाधान भी करना जारुरी है, किसानों कि छोटी-छोटी समस्याओं के कारण दुर दराज से शहर आते हैं, लेकिन कुछ मुट्ठी भर प्रशासनिक अधिकारी अपनी अफसर शाही के चक्कर में किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है, मैं किसान दिवस पर भारत के पुर्व प्रधान मंत्री माननीय श्री चौधरी चरणसिंह जी जयंती पर नमन करता हूं व सभी किसान भाइयों को बधाई देता हूं।