बलौदाबाजार भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
✍…मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार इंदिरा कल्याण एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा सिद्धार्थ बघेल द्वारा लगातार हो रहे सिमगा नगर में मादक द्रव्य की परिवहन बिक्री पर कार्यवाही कर थाना क्षेत्र में हो रहे अपराध को अंकुश लगानें निर्देशित किया गया था कि थाना प्रभारी सिमगा पुरूषोत्तम कुर्रे द्वारा थाना सिमगा में थाना स्तर पर एक टीम गठित किया गया कि दिनांक 22.10.2021 को जरिये मुखबीर के सूचना मिली कि सतनाम चौक शंकर नगर सिमगा के पास आरोपियान 01. हिमांशु भोसले उर्फ सैबी, पिता स्व. संजय भोसले, उम्र 25 वर्ष, साकिन शंकर नगर सिमगा, थाना सिमगा, 02. सचिन बाघ, पिता पुरूषोत्तम बाघ, उम्र 28 वर्ष, साकिन टिहुपारा सिमगा, थाना सिमगा, 03. प्रवित्र कुमार कैवर्त्य, पिता नारायण प्रसाद कैवर्त्य, उम्र 27 वर्ष, साकिन कर्मचारी कालोनी सिमगा, थाना सिमगा, जिला बलौदाबाजार भाटापारा (छ.ग.) के मादक पदार्थ स्पासमों टैबलेट रखकर बिक्री करनें के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं कि सूचना पर मुखबीर के बताए स्थान पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर घेराबंदी कर रेड किया कि आरोपियों से पूछताछ करनें पर स्पासमों टैबलेट बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार करना बताये कि आरोपी हिमांशु भोसले उर्फ सैबी, पिता स्व. संजय भोसले, उम्र 25 वर्ष, साकिन शंकर नगर सिमगा के कब्जा पास से 16 पत्ता स्पासनों टैबलेट जुमला 128 नग केप्सूल किमती 832.00 रूपया को अवैध रूप से रखे मिले आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना सबूत पाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुरूषोत्तम कुर्रे, उपनिरीक्षक उमेश वर्मा, सउनि ईश्वर टोप्पो, आरक्षक धमेंन्द्र यादव, केशव भट्ट, कृष्णा कुमार यादव, अजय साहू, खूमलाल साहू, तथा समस्त थाना सिमगा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



