बलौदाबाजार भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आई.के.एलेसेला बलौदाबाजार के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर निरीक्षक महेश ध्रुव के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था कि दिनांक 22-10-2021 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि मोटर सायकल में एक व्यक्ति सुरखी रोड निर्माणाधिन जेल भाटापारा की ओर भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहें है कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर घेराबंदी, रेड कार्यवाही कर *राजा गेंडरें पिता परसु गेंडरें उम्र 22 साल लाल बहादूर शास्त्री वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार भाटापारा को पकडे जिसके कब्जे से कुल 32 पाव देशी मशाला शराब कुल 5.760 बल्क लीटर देशी मशाला शराब एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल क्रमांक CG 22 H 1727 को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया* आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा आब0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र निषाद, आरक्षक भारत भूषण पठारी, राकेश ठाकुर, श्रीचंद ध्रुव का विशेष योगदान रहा, थाना भाटापारा शहर में अवैध जुआ-सटटा, शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।



