गिधौरी, बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
निरीक्षक श्री अरुण साहू थाना प्रभारी गिधौरी टुण्डरा के मार्ग दर्शन में सउनि सुरेंद्र सिंह, आरक्षक 250, 873, 332, 325 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नरधा तरफ से एक मोटर सायकल में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राम मडवा तरफ जा रहे है।
सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, आरोपीयान 01. राजू, पिता स्व. खोलबहरा भारद़ा़ज, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मडवा, चौकी गिरौदपुरी 02. श्रवण कुमार पटेल, पिता बुध राम पटेल, उम्र 38वर्ष, निवासी गिरौदपुरी, चौकी गिरौदपरी के कब्जे से एक मेहरूम कलर के पिठू बैग मे रखा 57 पौवा प्लेन देशी शराब कुल जुमला10.260 लीटर, कीमती 6270/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल CB SHINE CG 11 AR 3561 कीमती 30,000/- रुपये को आरोपीयान के कब्जे से गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपीगण को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपीगण को अपराध क्रमांक 133/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपीगण को रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।



