Home छत्तीसगढ़ मोटर सायकल में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करनें वाले दो व्यक्ति...

मोटर सायकल में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करनें वाले दो व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ़्तार…

67
0

✍… अवैध शराब बिक्री करने वालो के खिलाफ थाना सरसीवा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी…

✍… आरोपी श्रवण गोड व 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया…

✍… आरोपियो के कब्जे से कुल 32 बल्क लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त…

✍… शराब की जुमला किमत 6400/- रूपया…

बलौदाबाजार, भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…

थाना प्रभारी सरसींवा श्री राजेश साहू के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना सरसींवा को जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में अवैध रूप से कच्ची महुवा शराब बोरी में भरकर छिरचुआ से मुडपार तरफ आ रहा है कि सूचना पर तस्दीक कार्यवाही करने हमराह स्टाफ एवं गवाह के रवाना होकर मुडपार के पास नाका पाईट कर आने जाने वाले वाहनो को चेकिंग करने पर एक मोटर सायकल मे दो व्यक्ति एक सफेद रंग की बोरी में कच्ची महुवा शराब रखे मिला। नाम पता पूछने पर अपना नाम श्रवण गोड और एक अपचारी बालक
होना पाया गया। मौके पर शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर कोई कागजात नही होना बताया। आरोपी श्रवण गोड के कब्जे से एक सफेद बोरी मे 32 लीटर वाली में महुवा शराब जुमला कीमती 8000 रू व मोटर सायकल क्रमांक सीजी 22 टी 5429 को समक्ष् गवाहान के मुताबिक जप्ती पृक के जप्त कर कबजा पुलिस लिया गया। आरोपियो का क़ृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर दिनांक 02.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल भेजा गया है ।

आरोपी का नाम – 01. श्रवण गोड़, पिता कुशवा गोड़, उम्र 18 साल, साकिन छिरचुआ, चौकी बेलादूला, थाना सरसीवा…।
02. अपचारी बालक का नाम पता गोपनीय रखा गया है

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, प्रधान आर. विष्णु टंडन, कैलाश जांगडे, मोहन मेश्राम, खेमसागर साव व थाना सरसीवा पुलिस का विशेष योगदान रहा है ।