Home छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ नें समाज सेवी स्व. दलबीर सिंह (वीरा सेठ)...

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ नें समाज सेवी स्व. दलबीर सिंह (वीरा सेठ) की पुण्यतिथि में दी श्रद्धांजलि…

26
0

भिलाई, छत्तीसगढ़। मेरूवाणी डाॅट इन…

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के प्रदेश प्रवक्ता के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट कंपनी के संस्थापक रहे प्रसिध्द समाज सेवी माननीय स्व. दलबीर सिंह जी (वीरा भईया) को संघ के सदस्यों नें उनके तैलचित्र पर माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि दी, तत्पश्चात प्रदेश प्रवक्ता मुकेश वर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि स्व. वीरा सेठ जी मृदुल भाषी सरल स्वभाव के धनी थे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में उनका योगदान हमेंशा मिलता रहा है गरीब वर्ग के हमेंशा मददगार रहें हैं, उनके पास से सहयोग और मदद मांगने वाले लोग कभी निराश होकर नहीं लौटे हैं, ऐसे व्यक्तित्व के धनी स्व. वीरा सेठ बाबूजी को मैं शत् शत् नमन् करता हूँ।

वर्मा ने बताया कि स्व. वीरा सेठ जी के पुत्र श्री इंद्रजीत सिंह जी के द्वारा एक एतिहासिक पहल करते हुए अपनें पिता के द्वितीय पुण्यतिथि पर 25 बिस्तर वाले एस बी एस नाम से अस्पताल खोला जा रहा है, इस अस्पताल में बेहतर चिकित्सा उपलब्ध रहेगीं, भिलाई की जनता को सौगात देकर इंद्रजीत सिंह जी ने स्व. वीरा सेठ जी के सपनों को साकार किया है।

उक्त कार्यक्रम में मुकेश वर्मा, राजबलि चौधरी, एस लक्ष्मण राव, रजत वर्मा, आर्यन साहू आदि स्व,वीरा सेठ जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रंद्धांजलि दी है।