Home छत्तीसगढ़ थाना गिधपुरी पुलिस द्वारा अपनीं पत्नि की हत्या करनें वाले आरोपी को...

थाना गिधपुरी पुलिस द्वारा अपनीं पत्नि की हत्या करनें वाले आरोपी को चौबीस घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार…

133
0

पलारी, बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.10.2021 को प्रार्थी थनवार सेन, पिता मनीराम, उम्र 45 वर्ष, निवासी हरिनभट्ठा, हाल ग्राम धाराशिव लवन नें थाना गिधपुरी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मनीराम साहू जो कि अपनी दूसरी पत्नी श्रीमती सतवंतिन बाई साहू के साथ ग्राम हरिनभट्ठा में रहता था, जो दिनांक 02.10.2021 की रात्रि लगभग 1:30 बजे पैसा छिपाकर रखनें की बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा विवाद किया।

विवाद बढ़नें पर उसनें अपनी पत्नि श्रीमती सतवंतिन बाई साहू, उम्र 60 साल का गला दबाकर हत्या कर दिया, की रिपोर्ट पर थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 72/2021 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आई के एलिसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी एम.आर.कंवर, प्रधान आरक्षक नरेंद्र ठाकुर, पवन सिन्हा, आरक्षक टेकराम सिरमौर, विक्रम पटेल द्वारा विवेचना दौरान आरोपी मनीराम साहू पिता सालिक राम साहू उम्र 65 साल साकिन हरिनभट्ठा को आज दिनांक 02.10.2021 को घटना कारित होने के पश्चात 24.घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बलोदाबाजार में पेश किया गया है।