✍… चोरी का जनरेटर अल्टरनेटर
एवम चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद…
✍… 4,50,000/- रुपये की सम्पत्ति जप्त….
✍… चोरी की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए महज एक घंटे में चौकी सोनाखान पुलिस नें किया गिरफ्तार…
कसडोल, बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत कसडोल के दिशा निर्देशन में चौकी प्रभारी नरेंद्र मार्कण्डेय के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी लक्षमीनारायन खटकर की रिपार्ट पर की दिनांक 02/10/2021को ग्राम महकम में लगा जिओ टावर का जनरेटर अल्टरनेटर को अज्ञात 03 लोग चोरी कर छोटा हाथी मैजिक क्रमॉक CG 04 HX 9342 ले जाने की सूचना पर चौकी आकर 14/10 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, जिसपर चौकी प्रभारी द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना की जानकारी एवम दिशा निर्देश प्राप्त कर चौकी से अलग अलग 02 टीम बनाकर 01 घंटे के अंदर उक्त वाहन को ग्राम महराजी एवम गिरौदपुरी मध्य घाट के घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़े जिसमे 03 लोग बैठे थे पूछने पर कंपनी के वेंडर है कहने लगे जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर ग्राम महकमा जिओ टावर में लगे जनरेटर से अल्टरनेटर को चोरी कर लाना स्वीकार किये जिससे पूछने पर अपना नाम 01. राजेश कुमार झा, पिता रामजी लाल, साकिन मोना, जिला ग्वालियर, मधयप्रदेश 02. मनोज परिहार, पिता भगीरथ सिंह, 42 साल, साकिन रावतपुरा लहार, जिला भिंड 03. सोनू साहू, पिता फिरत राम, मठपुरैना, जिला रायपुर का होना बताए, जिनके कब्जे से जिओ टावर के जनरेटर का अल्टरनेटर कीमती 1,50,000/- रुपये एवम चोरी में प्रयुक्त वाहन piaggi माल वाहक क्रमांक CG04HX9342 कीमती 3,00,000/- रुपये को वजह सबूत में समक्ष गवाहान के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मामला धारा सदर 454,380,34 IPC का पाए जाने से आरोपीगण को गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र मार्कण्डेय, प्रधान आरक्षक अमोल सिंह कंवर, संजय सोनी, आरक्षक अरुण प्रताप सिंह, मोहन जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।



