Home छत्तीसगढ़ सिमगा पुलिस द्वारा कार्यवाही कर अवैध शराब बिक्री एवं सट्टा खिलानें वालों...

सिमगा पुलिस द्वारा कार्यवाही कर अवैध शराब बिक्री एवं सट्टा खिलानें वालों पर अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार…

43
0

सिमगा, बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान द्वारा अवैध शराब जुआ सट्टा एवं फरार आरोपीयों की धरपकड़ कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाकर थाना स्तर पर टीम गठित कर दिनांक 01/10/2021 को अवैध रूप से शराब विक्रेताओ एवं सट्टा पट्टी लिखनें वालो का धरपकड़ कार्रवाई किया गया। दौरान रेड कार्यवाही के:-

  1. आरोपी सुरेश उर्फ छोटा मशीह पिता जेम्स मसीह उम्र 35 वर्ष साकिन गणेशपुर ने अपने मकान के सामने बाड़ी में 3 नग 10-10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में करीबन 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 4500₹ रखे मिला। जिससे शराब रखने बेचने के संबंध में नोटिस दिया जो शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लेख किया। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध धारा का घटित करना पाए जाने एवं सुरेश उर्फ छोटा मसीह थाना सिमगा के पूर्व अपराध क्र 314/21 धारा 429ipc 4,5,10 कृषक पशु परि. अधि. में घटना कारित कर फरार था जिससे दोनों प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
  2. आरोपी टिकेश्वर साहू पिता रामगुलाल साहू उम्र 26 वर्ष साकिन एकता नगर सिमगा ने अपने पान ठेला में अवैध रूप से 22 को अंग्रेजी गोवा सर आप कीमती 2860 रुपया को रखे मिला। अवैध रूप से शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया जो शराब बिक्री एवं रखने के सम्मान में कोई दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिया। कि आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1),36 आब. एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई।
    03 आरोपी रोहित साहू पिता नंद कुमार साहू उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 2 किल्ला पारा सिमगा द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी नामक जुआ लोगों को खेलते खिलाते मिला आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा में 4950 रू एवं नकदी रकम 6050/-रू. को मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क ) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
    उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान सउनि कुबेर सिंह, मनोहर सिंह राजपूत प्रधान आरक्षक, शत्रुघ्न सिन्ह, आरक्षक धर्मेंद्र यादव, केशव भट्ट, अजय साहू, कृष्ण कुमार यादव, कुंजबिहारी निराला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।