Home Uncategorized महिला कांस्टेबल पर ऑटो चलाने का आरोप सवारी से भरा आटो अनियंत्रित...

महिला कांस्टेबल पर ऑटो चलाने का आरोप सवारी से भरा आटो अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा, हुई दो की मौत चार घायल।

525
0

*रामचंद्रपुर :* बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम कालिकापुर मुख्य मार्ग के किनारे पुराना एक कुआं था। जिसमें सवारी से भरा एक आटो जा गिेरा। जिसमें 6 सवारी सवार थे। जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई और चार घायल हुए। घायलों का इलाज उप स्वास्थ्य केंद्र रामचंद्रपुर में चल रहा है। दोनों मृतक एक ही घर के चाची भतीजे थे लड़की का नाम माला यादव उम्र लगभग 15 वर्ष पिता नंदलाल यादव, मृतक महिला राजमुनि देवी उम्र लगभग 38 वर्ष पति दयाशंकर दोनों निवासी नीलकंठपुर (कोरबी) के थे। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज लाया गया। सूत्रों के अनुसार आटो में एक महिला कांस्टेबल भी सवार थी जो बीच-बीच में आटो को चला रही थी और यह भी बताया जा रहा है कि आटो तेज रफ्तार में थी। जब आटो उस कुएं में गिरा तो सबसे पहले महिला कांस्टेबल ही निकलकर भागी। पुलिस इस कथन पर कुछ भी कहने से पीछे हट रही है। पुलिस का कहना है कि टेंपो चालक चला रहा था लेकिन घायल महिला के अनुसार आटो महिला कांस्टेबल ही चला रही थी। पुलिस महिला कांस्टेबल को बचाने में लगी है। अब देखना यह है कि पुलिस आगे की क्या कार्रवाई करती है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक वहां पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। खबर लिखे जाने तक मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।