Home छत्तीसगढ़ सरगुजा : तीन लोगों की गला रेत कर हत्या, गांव में फैली...

सरगुजा : तीन लोगों की गला रेत कर हत्या, गांव में फैली दहशत

36
0


सरगुजा जिले के ग्राम लैंगा में एक मासूम चन्द्रिका सरदार, विधवा महिला कलावती उम्र करीब 27 वर्ष तथा 50 वर्षीय बुजुर्ग मेघु राम कुल तीन लोगों की जघन्य हत्या से आसपास के इलाके में सनसनी फैली हुई है।
मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कामले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसडीओपी अखिलेश कौशिक थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे फोरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर, डॉग स्क्वाड से तारा सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नही हो पाई है।
उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा के चट्टीपारा में गुरुवार की सुबह लोग उठे तो नाबालिग बालक चंद्रिका का शव खून से लथपथ हालत में ग्रामीण सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। उससे कुछ कदम की दूरी पर 50 वर्षीय वृद्ध का शव भी रक्त रंजित अवस्था में घर के बाहर पड़ा हुआ था । घर के अंदर 27 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था।
सभी की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर निर्ममतापूर्वक हत्या की गई है।
कलावती मेघुराम की पुत्र वधु है और चंद्रिका उसका पोता है।
ग्रामीणों ने बताया कि कलावती का पति भजन 2 से 3 वर्ष पूर्व जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। तब से उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ गांव में रह कर जीवन यापन कर रहे थे। मेघु के 3 पुत्र और है जिसमे बनारसी,पीला व बिशुन जो एक ही गांव में अलग अलग घरों में रहते है। हत्या की वजह क्या है अभी साफ नही है।
पुलिस की टीम दल बल सहित मौके पर उपस्थित होकर घटना की बारीकी से जांच में जुटे हुए है। ग्रामीणों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली जा रही है।