Home छत्तीसगढ़ अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से...

अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी मदिरा मशाला शराब कीमती 3000/- रूपये जब्त…

178
0

बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार श्री आई0के0 एलेसेला द्वारा आबकारी, जुआ, सटटा, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने प्राप्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पिताम्बर पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में सुहेला थाना प्रभारी हरीश कुमार साहू के नेतृत्व में दिनांक 15.08.2021 को आर0 143,525 के ग्राम धोबनीडीह तालाब के पास अवैध शराब बिक्री करने की सूचना पर धनेश बंजारे पिता पूनमचंद बंजारे उम्र 30 साल साकिन रानीजरौद थाना सुहेला को पकडा गया। पकडे गये आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी मदिरा मसाला शराब जप्त किया गया। उक्त शराब रखने के संबंध दस्तावेज पेश करने बोला कोई वैद् दस्तावेज पेश नही किया। उक्त शराब को अवैध पाकर समक्ष गवाहो के साथ कब्जे में लेकर थाना आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, आरोपी धनेश कुमार को दिनांक 15.08.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 16.08.2021 को मान0 न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक हरीश साहू, प्रआर 930 मंगल घ़तलहरे, आर0 143 अंजोर मांझी, 525 शिवशंकर कुर्रे का विशेष योगदान रहा|