बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
ज्ञात हो कि थाना पलारी अपराध क्रमांक 471/2016 धारा 420,34 भादवि0, 4,5 चिटफण्ड्स अधि0 6,10 छ0ग0 के नि0के हितों का संरक्षण अधिनियम में आरोपी सुखदेव सिंह पिता रघुवीर सिंह उम्र 50 वर्ष पता ग्राम, पोस्ट झलियनपालन जिला रोपर पंजाब को दिनांक 06.07.21 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है एवं प्रकरण के आरोपी
1. निर्मल सिंह भंगु पिता गुरूदयाल सिंह भंगु उम्र 66 वर्ष साकिन मोहाली पंजाब
2. तरलोचन सिंह पिता साधु सिंह उम्र 55 वर्ष साकिन भोजमाजरा रोपड पंजाब को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कल्याण एलेसेला, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल के दिशा निर्देश पर दिनांक 17.08.2021 को बेमेतरा से गिर0 किया गया है वर्तमान में आरोपी त्रिलोचन सिंह ऊर्फ तरलोचन को जिला जेल महासमुन्द में निरूद्ध करने तथा आरोपी निर्मल सिंह भंगु को केन्द्रीय जेल मुक्तसर पंजाब जेल में रखने ओदशित किया गया है एवं इसी प्रकरण के एक आरोपी गुरूनाम सिंह पिता सोहन सिंह उम्र 60 वर्ष साकिन खबरा पोस्ट सिन्धबलवंत रोपड पंजाब का मृत्यु हो गया है। जिसका प्रकरण में मृत्यु प्रमाण पत्र जप्त किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीयों की सघन पता तलाश जारी है शीघ्र ही अन्य आरोपीयों की गिर0 की जायेगी। PACL प्रकरण के आरोपीयों का 8,47,77,216/रूपये का अचल संपत्ति का दस्तावेज जप्त किया गया है। उक्त अचल संपत्ति को माननीय लोढा कमेठी के मार्ग दर्शन में जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से निलामी कार्यवाही की प्रक्रिया की जा रही है। जिससे निवेशकों का पैसा जल्द वापस करने वर्तमान में सभी जगह के एसडीएम कार्यालय में फार्म भरवाने की प्रक्रिया जारी है। कृपया निवेशकगण जिन्होने फार्म नहीं भरा है एसडीएम कार्यालय जाकर फार्म भर सकते है।
आरोपीगणों के गिर0 कार्यवाही में निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा थाना प्रभारी, देवेन्द्र पुरैना का विशेष योगदान रहा।




