Home छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 21 अगस्त को…

बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 21 अगस्त को…

63
0

बलौदाबाजार, 17 अगस्त 2021। सोना बारमते “मेरूवाणी डाॅट इन”…

आजादी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भारत की आजादी के 75 वीं वर्शगांठ के उपलक्ष्य में 21 अगस्त को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। नेहरू युवा केन्द्र रायपुर द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ कलेक्टोरेट गार्डन से सवेरे 10.30 बजे से षुरू होगी और यह तहसील कार्यालय, गार्डन चैक, नया बस स्टैण्ड, नगरपालिका कार्यालय भवन के सामने से होते हुए इसका समापन पण्डित चक्रपाणि स्कूल परिसर में साढ़े 11 बजे होगा। दौड़ में 75 प्रतिभागी षामिल होंगे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए इस दौड़ का आयोजन किया जाएगा।