बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कल्याण ऐलसेला एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पीताम्बर पटेल के कुशल निर्देशन में निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा थाना प्रभारी पलारी के नेतृत्व में सउनि जनक राम यादव, आरक्षक कृष्ण कुमार जांगडे , सुरज सिंह राजपूत, भवानी दुबे, सुमीत स्वरूप मिश्रा, धिरेन्द्र मघुकर, गोवर्धन ध्रुव के रोड पेट्रोलिंग जुआ, शराब पतासाजी हेतु रवाना हुआ था कि प्रभावी मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खैरी का शीतल डहरिया ग्राम खैरी तालाब के पीछे खेत के पास भारी मात्रा में हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाप एवं गवाहान के मौका पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये कि आरोपी शीतल डहरिया पिता श्यामरतन डहरिया उम्र 25 वर्ष साकिन खैरी थाना पलारी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे 5-5 लीटर वाली पारदर्शी झिल्ली में भरा 10 नग पाउच कुल 50 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब किमती 5000/रूपये को समक्ष गवाहान के जप्त कर आरोपी को गिर0 कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 430/2021 धारा 34(2) आब0 एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।



