नितेश तिवारी, रमकंडा(गढ़वा)
मेरूवाणी :प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा ने उपस्थित किसान मित्र सहित किसानों को श्रीविधि से खेती करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर किसान अधिक लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने फसल लगाने से पहले बीज उपचार करने की बात कही। इससे फसलों में बीमारी होने का खतरा कम रहता है। कार्यशाला के दौरान किसानों के लिये चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर ड्रिप इरिगेशन दिये जाने व फसलों में होने वाले रोगों के उपचार के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह, बिटीएम त्रिभुवन सिंह, भिएलडब्लू अभय मिंज, प्रगतिशील कृषक कमलेश प्रसाद, किसान मित्र सत्यनारायण प्रसाद, उमेश यादव, उपेंद्र यादव, कमलेश प्रसाद, अनूप यादव, कमलेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे




