Home शिक्षा APSC Recruitment 2021: जूनियर इंजीनियर और जेई के 92 पदों पर निकली...

APSC Recruitment 2021: जूनियर इंजीनियर और जेई के 92 पदों पर निकली है वैकेंसी, यहां करें अप्लाई

43
0

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – apsc.nic.in – पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 92 वैकेंसी को भरा जाना है. इनमें 87 वैकेंसी जूनियर इंजीनियर की और 5 वैकेंसी इन्फोर्समेंट इंस्पेक्टर की है

असम लोक सेवा आयोग द्वारा जारी गई जूनियर इंजीनियर और इन्फोर्समेंट इंस्पेक्टर के लिए वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 जनवरी, 2021 है. हालांकि, पेमेंट करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी, 2021 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – apsc.nic.in – पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 92 वैकेंसी को भरा जाना है. इनमें 87 वैकेंसी जूनियर इंजीनियर की और 5 वैकेंसी इन्फोर्समेंट इंस्पेक्टर की है

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

जूनियर इंजीनियर के पद के लिए कैंडीडेट्स के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल की डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए. वहीं इन्फोर्समेंट इंस्पेक्टर के पद के लिए कैंडीडेट्स के पास आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटोमोबाइल या मेकैनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.