Home देश आपने ITR कर दिया फाइल! यदि कोई शंका है तो इन तरीकों...

आपने ITR कर दिया फाइल! यदि कोई शंका है तो इन तरीकों से करें वेरिफाई

36
0

आयकर रिटर्न (Income tax return) फाइल बाद आखिर में उसे वेरिफिकेशन (verification) करना होता है. हम आपको ऐसे ही वेरिफिकेशन करने के तरीके बताने जा रहे हैं. जिससे आपको आसानी से पता चल जाएगा कि आपका रिटर्न फाइल (Return file) हो गया है.

केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से एक बार फिर से आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. अब आप आयकर रिटर्न 10 जनवरी तक भर सकते है. वहीं आप में से कई लोगों ने आयकर रिटर्न फाइल भी कर दिया होगा. लेकिन इसके बावजूद कई लोगों को आयकर रिटर्न भरने को लेकर शंका रह जाती है. क्योंकि आयर रिटर्न भरना हर किसी के बस की बात नहीं होती. जब आप आयकर रिटर्न भरते है तो आपको इस में एक फॉर्म के अंदर ही कई सारे फॉर्म भरने होते है. ऐसे में कई बार गलती रह जाने की संभावना बनी रहती है और आपका रिटर्न फाइल नहीं हो पाता. आपको बता दें जब आपका आयकर रिटर्न फाइल होने का प्रोसेस पूरा हो जाता है तो अंत में उसे वेरिफिकेशन करना होता है. हम आपको ऐसे ही वेरिफिकेशन करने के तरीके बताने जा रहे हैं. जिससे आपको आसानी से पता चल जाएगा कि आपका रिटर्न फाइल हो गया है.

आधार कार्ड के जरिए वेरिफिकेशन- यह आयकर रिटर्न वेरिफाई करने का सबसे आसान तरीका है. इसके लिए आपको रिटर्न फाइल करते समय आधार ओटीपी वेरिफिकेशन विकल्प चुनना होगा. जब आप इस विकल्प को चुनने के बाद प्रोसेस करेंगे तो आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. जिसे वेरिफिकेशन के लिए दर्ज करना होगा. बस इतना होते ही आपका आईटीआर वेरिफाई हो जाएगा.

ईवीसी जनरेट कर के नेटबैंकिंग के जरिए- इसके लिए आपको नेट बैंकिंग के जरिए ईवीसी जनरेट कर के आईटीआर फाइल करने का विकल्प चुनना होगा. उसके बाद अपना बैंक चुनकर उसमें लॉगिन कर के टैक्स टैब पर क्लिक करें, जिसके बाद आप फिर से इनकम टैक्स की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे. वहां पर My Account टैब में Generate EVC का विकल्प चुनें. इसके बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर 10 अंकों का अल्फा न्यूमेरिक कोड जाएगा, जो 72 घंटों के लिए वैलिड होगा. यहां से आयकर विभाग की वेबसाइट में My Account टैब के अंदर ई वेरीफाई विकल्प पर जाएं और I have EVC already के विकल्प को चुनकर अपने मोबाइल नंबर की मदद से अपना आईटीआर वेरिफाई कर लें.

ईवीसी जनरेट कर के बैंक अकाउंट के जरिए- इसके लिए सबसे पहले अपने ई-फाइलिंग अकाउंट की प्रोफाइल सेटिंग में जाना होगा और वहां पर अपने बैंक अकाउंट को प्री-वैलिडेट करना होगा। प्रीवैलिडेट तभी होगा जब पैन और आपका नाम बैंक खाते के साथ मैच करेगा। प्रीवैलिडेट होते ही आप ईवीसी जनरेट करें और फिर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी की मदद से अपने आईटीआर को वेरिफाई कर सकते हैं।

आईटीआर-वी की कॉपी से वेरिफिकेशन- यदि आपका आईटीआर ऊपर दिए गए किसी भी तरीके से वेरीफाई नहीं हो रहा है. तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आप अपने आईटीआर-वी कॉपी से भी वेरीफाई करा सकते है. इसके लिए आपको अपनी आईटीआर-वी कॉपी पर नीले पेन से साइन करना होगा और उसके बाद उस कॉपी को CPC, Post Box No – 1, Electronic City Post Office, Bangalore – 560100, Karnataka, India के एड्रेस पर भारतीय डाक की स्पीड पोस्ट सेवा से भेजना होगा. जैसे ही आपकी कॉपी वहा प्राप्त हो जाएगी वैसे ही आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक नोटिफिकेशन आ जाएगा और आपका आईटीआर वैसे ही वेरिफाई हो जाएगा