आईफोन्स और कंपनी के बाकी प्रोडक्ट्स को विजय सेल्स से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. आज Apple Days सेल का आखिरी दिन है..
अगर आप ऐपल के प्रोडक्ट्स (Apple को महंगी कीमत की वजह से नहीं खरीद पाए हैं तो आपके लिए नए साल पर अच्छा मौका दिया जा रहा है. दरअसल Vijay Sales Apple के स्मार्टफोन्स, ईयरबड्स, (Earbuds) स्मार्टवॉच (Smartwatch) और मैकबुक (MacBook) समेत कई प्रोडक्ट्स को डिस्काउंट और ऑफर के साथ खरीदने का मौका दे रही है. आईफोन्स और अन्य डिवाइस पर विजय सेल्स की Apple Days सेल 31 दिसंबर 2020 को शुरू हुई है, और आज (3 जनवरी 2021) को इसका आखिरी दिन है. सेल में iPhone 12 और iPhone 12 Mini को सबसे कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है.
विजय सेल्स ने ऐपल प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट देने के लिए HDFC Bank से पार्टनरशिप की है, जिसके तहत ग्राहक कैशबैक समेक कई और भी ऑफर्स पा सकते हैं. सेल में ग्राहकों को iPhone 12 पर 8,500 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इस आईफोन को 71,490 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं iPhone 12 Mini पर करीब 9,000 रुपये की छूट पा सकते हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 60,900 रुपये हो जाती है.
सेल में iPhone SE पर 9,501 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 32,999 रुपये हो जाती है. इसके अलाव iPhone 11 को 46,999 रुपये में खरीदा जा सकता हैं. इसी तरह iPhone 12 Pro Max की कीमत 1,19,900 रुपये है.
ऐपल Watch पर भी छूट
Apple Watch SE की कीमत 26,490 रुपये है. AirPods आप 12,399 रुपये में खरीदा सकता है. साथ ही AirPods Pro को 20,490 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. ग्राहक ऐपल के लैपटॉप MacBook Air आप 59,990 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं HomePods को 14,990 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा Apple Watch Series 6 ऐपल सेल के दौरान आप 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 35,990 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं AirPods Pro Max ग्राहक 5 हज़ार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं.



