पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Today) में आज लगातार 27वें दिन भी बदलाव नहीं हुआ है. इंटरनेशनल मार्केट में साल के पहले दिन क्रूड ऑयल (Crude Oil) में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Today) में आज लगातार 27वें दिन भी बदलाव नहीं हुआ है. इंटरनेशनल मार्केट में साल के पहले दिन क्रूड ऑयल (Crude Oil) में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी. वहीं, डोमेस्टिक मार्केट में कीमतें लगातार स्थिर हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Petrol Price in Delhi) का भाव देखें तो शनिवार को भी पेट्रोल 83.71 रुपये पर तो डीजल (Diesel Price in Delhi) 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा.
चेक करें 3 जनवरी 2020 को महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव-
1; दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल का भाव 83.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम कल के भाव 73.87 रुपये प्रति लीटर हैं.
2; मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. मुंबई में पेट्रोल के दाम 90.34 रुपये प्रति लीटर है. डीजल 80.51 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है.
3; कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल के भाव 85.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 77.44 रुपये प्रति लीटर हैं.
4; चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है. पेट्रोल के दाम 86.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 79.21 रुपये प्रति लीटर हैं.
हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.



