MI vs SRH Dream 11 Team Prediction: आज के मुकाबले में किस खिलाड़ी पर लगाया जाए दांव और कौन है असली मैच विनर? यहां पढ़ें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी. साथ ही किस खिलाड़ी को टीम में रखने से होगी जोरदार कमाई…
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में रविवार (4 अक्टूबर) को मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा. मुंबई और हैदराबाद दोनों ही टीमों ने अबतक चार-चार मैच खेले हैं. दोनों ही टीमों ने दो-दो मैच जीते और दो-दो मैच हारे हैं. नेट रन रेट के हिसाब से मुंबई इंडियंस अंकतालिका (IPL Points Table) में तीसरे और हैदराबाद चौथे स्थान पर है.
चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैं और एक बार आईपीएल खिताब अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी डेविड वॉर्नर (David Warner) कर रहे हैं. मुंबई इंडियंन ने अपना पिछला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेला था और 48 रन से जीत हासिल की थी. इस मैच में रोहित शर्मा ने 70 रन की कप्तानी पारी खेली थी. इसके बाद अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी.
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद का पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ था. इस मैच में हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया था. इस मैच में हैदराबाद के युवा खिलाड़ियों प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा ने जरूरी और ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में मदद की थी. हैदराबाद के 69 रन पर चार टॉप विकेट गिरने के बाद प्रियम और अभिषेक ने हैदराबाद को 164 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा करने में मदद की थी.
ड्रीम11: इशान किशन, जॉनी बेयरस्टो , क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, डेविड वॉर्नर, अब्दुल समद, हार्दिक पंड्या, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन और राशिद खान.
दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स पेटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, मिशेल मैक्लीनागन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट.
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी.



