क्षितिज रवि प्रसाद (Kshitij Ravi Prasad) ने अपनी याचिका में कहा, ‘मुझ पर डीनो मोरिया, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम लेने का दवाब बनाया गया, जबकि मैंने उन्हें बार-बार कहा कि मैं इन लोगों को नहीं जानता हूं.
‘बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में ड्रग्स (Drugs Case) कनेक्शन सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने धर्माटिक इंटरटेनमेंट के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद (Kshitij Prasad) को गिरफ्तार किया है. क्षितिज प्रसाद पर एनसीबी का आरोप है कि उन्होंने 3 महीने में कई बार गांजा खरीदा था. इस बीच क्षितिज रवि प्रसाद (Kshitij Ravi Prasad) ने एनसीबी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. क्षितिज के मुताबिक, एजेंसी उन पर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Radbir Kapoor), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और डीनो मोरिया (Dino Morea) का नाम लेने का दबाव बना रही है.
क्षितिज ने अपनी याचिका में एजेंसी पर आरोप लगाए हैं कि उन्हें प्रताड़ित किया गया और उन पर बॉलीवुड अभिनेताओं के नाम लेने का दबाव बनाया गया. प्रसाद ने अपनी याचिका में कहा, ‘मुझ पर डीनो मोरिया, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम लेने का दवाब बनाया गया. जबकि, मैंने उन्हें बार-बार कहा कि मैं इन लोगों को नहीं जानता हूं. मुझे इन पर किसी भी तरह के आरोपों की कोई जानकारी नहीं है.
गौरतलब है कि इससे पहले प्रसाद के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट को बताया था कि एजेंसी द्वारा उनके क्लाइंट (Kshitij Ravi Prasad) को करण जौहर का नाम लेने के लिए परेशान किया जा रहा है और उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है. क्षितिज प्रसाद के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि एजेंसी द्वारा पूछताछ के दौरान करण जौहर और उनके टॉप के एक्ज़ीक्यूटिव्स को फंसाने के लिए उनके क्लाइंट के साथ जोर-जबरदस्ती की गई. उन पर दवाब बनाया गया.
एजेंसी पर आरोप लगाते हुए सतीश मानशिंदे ने कहा, ‘क्षितिज से कहा गया कि अगर वह अपने बयान में करण जौहर का नाम लेते हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें छोड़ जाएगा.’ बता दें, क्षितिज को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें 6 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.



