11 सितंबर से रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों के लिए तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. अगर आप इन ट्रेनों में यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो और अब तक टिकट बुक नहीं करवा पाए हैं तो आपके पास तत्काल टिकटों की बुकिंग का विकल्प खुला हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे बुक कर सकते हैं तत्काल टिकट.
कल 12 सितंबर से रेलवे 80 स्पेशल ट्रेनें चलाने वाली है. 80 स्पेशल ट्रेनों के साथ ही शताब्दी एक्सप्रेस हमसफर एक्सप्रेस एसी स्पेशल ट्रेनें भी शुरू की जा रही है. कल से शुरु हो रही इन ट्रेनों के लिए आज से तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरु हो गई है.
11 सितंबर से रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों के लिए तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. अगर आप इन ट्रेनों में यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो और अब तक टिकट बुक नहीं करवा पाए हैं तो आपके पास तत्काल टिकटों की बुकिंग का विकल्प खुला हैं. आपकी वेबसाइट या फिर पीआरएस काउंटरसे तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं.
आपको बता दें कि ट्रेनों के चलने से 24 घंटे पहले तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरु होती है. तत्काल कोटे के तहत टिकटों की संख्या निर्धारित है, जब तक टिकटों की बुकिंग पूरी नहीं हो जाती आप इस कोटे के तहत टिकट बुक करवा सकते हैं.कैसे करवाएं तत्काल टिकटों की बुकिंग: तत्काल टिकट बुक करने का समय तय होता है. इईसकी बुकिंग 10 बजे से शुरू होती है. एसी बोगी के लिए टिकटों की बुकिंग 10 बजे से बुक होती है. जबकि नॉन एसी क्लास के लिए बुकिंग 11 बजे से शुरु होती है. आप IRCTC वेबसाइट से तत्काल टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं. ये बुकिंग का प्रोसेस..
बुकिंग के लिए लॉगइन करने के बाद यात्रा की तारीख और ट्रेन चुनें, तत्काल कोटा पर टिक करें, कोच की क्लास का चुनाव करें जैसे एसी, थर्ड एसी आदि. यात्रियों के नाम, यात्रा की डिटेल, कैप्चा भरकर पेमेंट करें और बुक टिकट पर क्लिक कर टिकट की बुकिंग करें. आपको बता दें कि तत्काल टिकटों के लिए रेलवे यात्रियों से अतिरिक्त चार्ज करती है. वहीं कंफर्म तत्काल टिकट को कैंसिल करने पर आपको कोई रिफंड नहीं मिलता है.



