चारों धामों की यात्रा करना कई लोगों का सपना होता है. अब इंडियन रेलवे (Indian Railway) आपके इस सपने को साकार करने वाली है. रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बताया है कि भारतीय रेलवे चार धामों को जोड़ने के लिए रेल कनेक्टिविटी (rail connectivity) पर काम कर रही है. रेलवे ने इसके लिए सर्वे का काम पूरा काफी हद तक कर लिया है. ‘चार धाम परियोजना’ के तहत रेलवे केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री को रेल कनेक्टविटी दे रही है.
रेल मंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (NarendraModi) जी के नेतृत्व में रेलवे करने जा रही है करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा आसान. उत्तराखंड की पवित्र वादियों में स्थित गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु कर सकेंगे रेल द्वारा यात्रा
इस पूरे प्रोजेक्ट का अधिकतर हिस्सा दुर्गम पहाड़ी इलाकों से होते हुए गुजरेगा. इसके लिए रेलवे को कई जगह पर सुरंग भी बनानी होंगी. रेलवे के मुताबिक रेल लाइन गंगोत्री और यमुनोत्री तक जाएगी. वहीं बद्रीनाथ और केदारनाथ जल्द रेल नेटवर्क (rail Network) से जुड़ेंगे.
प्रधानमंत्री @NarendraModi जी के नेतृत्व में रेलवे करने जा रही है करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा आसान।उत्तराखंड की पवित्र वादियों में स्थित गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु कर सकेंगे रेल द्वारा यात्रा। pic.twitter.com/tfrcxTa0Ed— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 21, 2020
ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच लाइन बिछाने का चल रहा काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है. 125 किलो मीटर लंबे इस ट्रैक में से 105 किलो मीटर लाइन सुरंग से होकर गुजरेगी. इस लाइन के बीच कुल 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं. एक रेलवे स्टेशन (railway station) और सुरंग का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. पांच सुरंगों के निर्माण कार्य जारी है. इनके अलावा डोईवाला उत्तरकाशी बड़कोट रेलवे लाइन पर रेलवे ने प्लानिंग की है. यह रेलवे लाइन 122 किलो मीटर लंबी होगी.
.



