कोरोना महामारी से यात्रियों का बचाव करने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) कई तरह की नई कोशिशें कर रहा है. इसी कड़ी में रेलवे ने यात्रियों के लगेज सैनिटाइजर मशीन (Luggage Sanitizer Machine) स्टेशन एंट्री पर लगवाई है. जिससे उनके सामानों को भी सैनिटाइज किया जाएगा. रेलवे की यह पहल काफी उपयोगी साबित हो रही है. रेलवे ने ट्वीट कर इस नई टेकनीक का विडियो जारी किया है.
NINFRIS योजना के तहत पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर यूवी टेक और बैगेज रैपिंग सैनिटेशन मशीन लगाई गई हैं.
हर ट्रेन और डिब्बे की मिलेगी लाइव लोकेशन
ट्रेनों के साथ ही जल्द हर डिब्बे की लाइव लोकेशन का पता करना बेहद आसान हो जाएगा. इसके लिए भारतीय रेलवे ने खास तैयारी की है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) दिसंबर 2022 तक अपने सभी डिब्बों में आरएफआईडी टैग (RFID tags) लगाने की योजना तैयार की है. अब तक 23000 रेल डिब्बों में आरएफआईडी टैग लगाए जा चुके हैं. रेलवे के बाकी डिब्बों में ये टैग लगाने का काम लगातार किया जा रहा है. इस टैग के जरिए रेल डिब्बे जहां कहीं भी हों उनका लाइव लोकेशन पता लगाया जा सकता है.
Innovative non-fare revenue initiative!
First-of-its-kind 360* Baggage sanitisation with UV tech and baggage wrapping has been implemented at Ahmedabad Railway Station of Western Railway under NINFRIS Scheme. pic.twitter.com/B1tJJ7mfow
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) July 27, 2020
स्वचालित फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन भी उपलब्ध
इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों और कर्मचारियों को फेस मास्क लगाने और समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं. भारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रा के दौरान यात्रियों को सख्ती से सुरक्षा नियमों का पालन भी करा रहा है. ऐसे में अगर अगर ट्रेन से यात्रा करने के लिए जल्दी में या किसी अन्य वजह से फेस मास्क और सैनिटाइजर भूल जाते हैं तो उनके लिए स्वचालित फेस मास्क (Automated Face Mask) और हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन (Hand Sanitizer dispenser machine) लगाई गई है.



