Home देश कोरोना काल में घर बैठे मोबाइल से बदले Aadhaar Card में पता,...

कोरोना काल में घर बैठे मोबाइल से बदले Aadhaar Card में पता, जानें पूरा प्रोसेस

83
0

आधार कार्ड (Aadhar Card) हर काम के लिए बहुत जरूरी बन गया है. फिर बैंक, राशन या फिर रसोई गैस से जुड़ा ही काम क्यों न हो. ऐसे में कई बार होता है कि Aadhar Card पर घर का पता दूसरे जगह का होता है और हम कई दूसरे जगह रह रहे होते हैं तो सरकारी काम के लिए एड्रेस को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है.आज हम आपको बता रहे हैं कैसे घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड पर एड्रेस (Aadhar Card Address Update Online ) बदल सकते है.

आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई (UIDAI) ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में UIDAI ने बताया है कि कोरोना काल में कैसे आप घर बैठे अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कर सकते हैं. एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे मोबाइल से यह काम कर सकते हैं.

कैसे अपडेट करें पता
आधार कार्ड में पता बदलने के लिए सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं और फिर अपडेट आधार में जाकर Update your address onlien पर क्लिक करें. प्रोसिड टू अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें.

#AadhaarTutorials
You can easily update your address in Aadhaar online. All you need is your registered mobile number to receive the OTP for login and a colored scan of an address proof in your name. Watch our video tutorial on how to use the service https://t.co/fCDV7LpYKN pic.twitter.com/LQUW6GwJWg

— Aadhaar (@UIDAI) July 24, 2020

अपना आधार नंबर और कैप्चा डालकर Send OTP पर क्लिक करें. ओटीपी आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने के बाद ओटीपी टाइप कर, लॉग इन करें. इसके बाद Update Address via Address Proof पर क्लिक करें. आप चाहें तो UIDAI आपके पते का अनुवाद क्षेत्रीय भाषा में कर सकता है. अपना पूरा भरें. दिए हुए जानकारी की पुष्टि कर ने से पहले प्रीव्यू करके पता चेक कर लें. पता सही होने पर सबमिट बटन पर क्लिक करें.