Home देश बायोफोर इंडिया को DCGI से मिली कोविड-19 की दवा फेविपिराविर बनाने की...

बायोफोर इंडिया को DCGI से मिली कोविड-19 की दवा फेविपिराविर बनाने की अनुमति

65
0

बायोफोर इंडिया फार्मास्युटिकल्स (Biophore India Pharmaceuticals) को भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) से कोविड-19 (Covid-19) के इलाज में इस्तेमाल होने वाली ‘फेविपिराविर’ दवा (Favipiravir Medicine) के विनिर्माण का लाइसेंस मिल गया है. इस दवा का उपयोग कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामूली से लेकर आंशिक लक्षणों वाले मरीजों के इलाज में किया जा रहा है.

डीसीजीआई (DCGI) ने इस दवा के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल (API) को भारत में बनाने का लाइसेंस (Licence) देने के साथ-साथ इसके निर्यात की भी अनुमति दे दी है. इसके अलावा कंपनी (Company) को तुर्की (Turkey) में एक स्थानीय साझेदार के साथ एपीआई को निर्यात (Export) करने का भी लाइसेंस मिला है.

बायोफोर फेविपिराविर बनाने के लिए सर्वोच्च गुणवत्ता मानक सुनिश्चित करेगी
बायोफोर इंडिया ने कहा कि वह भारत में इन उत्पादों के वाणिज्यीकरण के लिए कई भारतीय कंपनियों से बात कर रही है. वहीं वह निर्यात के लिए बांग्लादेश और मिस्र की कंपनियों से भी बातचीत कर रही है.

बायोफोर के संस्थापक और मुख्य शोध अधिकारी मानिक रेड्डी ने कहा कि कोविड-19 महामारी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में दवा कंपनियों को अपनी गतिविधियां तेज कर सुरक्षा से कोई समझौता किये बिना जल्द से जल्द इसका समाधान विकसित करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बायोफोर फेविपिराविर को बनाने में सर्वोच्च गुणवत्ता मानक सुनिश्चित करेगी.

इन्फ्लूएंजा वायरस के खिलाफ प्रभावी होती है फेविपिराविर
फेविपिराविर एक एंटीवायरल एजेंट है जिसे शुरू में एक अन्य आरएनए (राइबोन्यूक्लिक एसिड-RNA) वायरस, इन्फ्लूएंजा वायरस के खिलाफ प्रभावी होने के कारण खोजा और विकसित किया गया था.

भारत और तुर्की के अलावा, इसे पहले ही रूस और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में COVID-19 के खिलाफ उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई है जबकि वर्तमान में दुनिया के अन्य हिस्सों में उन्नत चरण के परीक्षण चल रहे हैं.

बायोफोर कर रहा है फेविपिराविर की बन चुकी खुराकों के लिए DCGI अप्रूवल का इंतजार
बायोफोर के सीईओ, जगदीश बाबू रंगीसेट्टी ने कहा कि फेविपिरवीर बनाने के लिए सभी शुरुआती सामग्री और जटिल मध्यवर्ती या तो स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए हैं या उपयोग के लिए घर में विकसित किए गए हैं.