Home देश जितिन प्रसाद के बाद प्रिया दत्त ने भी किया सचिन पायलट का...

जितिन प्रसाद के बाद प्रिया दत्त ने भी किया सचिन पायलट का समर्थन, कहा- पार्टी ने दो युवा चेहरे खो दिए

73
0

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद (Congress Leader Jitin Prasad) ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) को राजस्थान (Rajasthan) के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता कि पायलट ने इतने वर्षों तक पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि चीजें अब भी सुलझ जाएंगी. प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘सचिन पायलट मेरे मित्र हैं. इस तथ्य को कोई नकार नहीं सकता कि इतने वर्षों में उन्होंने पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम किया है. उम्मीद करता हूं कि हालात संभाले जा सकते हैं. दुखद है कि बात यहां तक पहुंची.’’

वहीं कांग्रेस नेता और फिल्म अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बहन प्रिया दत्त (Priya Dutt) ने ट्वीट किया कि- एक और दोस्त ने पार्टी छोड़ दी, सचिन और ज्योतिरादित्य दोनों सहकर्मी थे और अच्छे दोस्त भी. दुर्भाग्य से हमारी पार्टी ने संभावनाओं से भरे दो बड़े युवा नेताओं को खो दिया. मैं नहीं मानती कि महत्वकांक्षी होना गलत बात है. उन्होंने मुश्किल समय में बहुत मेहनत से काम किया था.

Another friend leaves the party both sachin and jyotirajya were colleagues & good friends unfortunately our party has lost 2 stalwart young leaders with great potential. I don’t believe being ambitious is wrong. They have worked hard through the most difficult times.

— Priya Dutt (@PriyaDutt_INC) July 14, 2020

जहां एक ओर कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट के पार्टी के प्रति समर्पण को सम्मान के साथ देख रहे हैं और उन्हें इस तरह से नजरअंदाज किये जाने पर अप्रत्यक्ष तौर पर उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं तो वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता पायलट के इस बर्ताव को ठीक नहीं मान रहे हैं. कांग्रेस के सलमान खुर्शीद और तरुण गोगोई जैसे वरिष्ठ नेता इस घटना पर दुख जाहिर कर रहे हैं.