Home देश क्रूड ऑयल फिर 100 डॉलर के पार, क्‍या है आज पेट्रोल-डीजल का...

क्रूड ऑयल फिर 100 डॉलर के पार, क्‍या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट, जानिए

1
0
कच्‍चा तेल एक बार टूटकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चला गया था. लेकिन, अब फिर इसने रफ्तार पकड़ ली है. आज ब्रेंट क्रूड 0.38 फीसदी महंगा होकर 102.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. इसी तरह अमेरिकी क्रूड का भाव आज 91 डॉलर बैरल है. क्रूड के महंगा होने से दुनियाभर में चिंता है. अगर इसका भाव और बढ़ता है तो फिर तेल कंपनियों के सामने पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाने के अलावा और कोई विकल्‍प नहीं होगा. लेकिन, राहत वाली बात यह है कि भारत में अभी तेल का भाव स्थिर है. आपको आज पेट्रोल और डीजल पुराने रेट पर ही मिलेगा.
राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल का रेट आज भी ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है. प्रीमियम XP95 ₹109.24 और हाई-ऑक्टेन XP100 ₹167.35 है. नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 XP95 ₹110.68 लीटर है. XG ₹101.17 लीटर मिलेगा. फरीदाबाद में आज पेट्रोल ₹103.28 और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 बिक रहा है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर है. बिहार के पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल का भाव ₹99.36 चल रहा है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है. झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 है, जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर मिल रहा है.

चंडीगढ़ देहरादून पेट्रोल-डीजल रेट

चंडीगढ़ में डीजल का भाव ₹89.47 प्रति लीटर तो पेट्रोल ₹101.51 लीटर है. यहां XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर मिल रहा है. उत्तराखंड के देहरादून में पेट्रोल ₹100.55 और डीजल ₹95.93 प्रति लीटर है. हिमाचल के शिमला में पेट्रोल ₹103.25, डीजल ₹95.21 और प्रीमियम XP95 ₹111.90 प्रति लीटर आज मिलेगा.