रामानुजगंज (गौरव) ! महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग के अधीन उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र रामानुजगंज के अधिष्ठाता श्री परमेश्वर गोरे के सफल मार्गदर्शन में आज पारंपरिक उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ अक्ती तिहार (अक्षय तृतीया) मनाया गया l कार्यक्रम की शुरुआत शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय कृषि परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्व को समझाना था। यह पर्व कृषि कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है और यह किसानों के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को परंपराओं से जुड़े रहने एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रक्षेत्र में बीज बोवाई किया गया। अंत में सभी ने समृद्धि एवं अच्छे कृषि वर्ष की कामना की।इस अक्ती तिहार के कार्यकम में सभी छात्र छात्राएं, अतिथि शिक्षक डॉ प्रीति टोप्पो, डॉ खिरोमणी नाग, डॉ माधुरी सिंह, श्री सौरभ कुमार सिन्हा, सुश्री प्रेमलता, डॉ नीत उपासना लकड़ा, एवं सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी उपस्थित हुए l


