रघुनाथनगर (चंद्रकांत साहू) ! रघुनाथनगर वैन विभाग की लापरवाही एवं निगरानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जंगलो से वन विभाग के नाक के निचे से पेड़ को काटकर इट भट्टे में लगाया जा रहा है| वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी जंगल बचाने के नाम पर मोटी वेतन पाते है मगर जिम्मेदारी निभाने में पीछे रहते है | ग्राम पंचायत कोगवार एवं ग्राम पंचायत तुगवा ईट भट्टे में भट्टा जलाने के लिए कोयले की जगह जंगल से काट कर लाई गई बोटो का उपयोग किया जा रहा है जो की वन विभाग से ख़रीदा हुआ नहीं है जाहिर है भट्टे में लकड़ी का उपयोग अवैध रूप से किया जा रहा है | वन विभाग को इसका पता ही नहीं है प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है की वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से और इट भट्टे जल रहे है जिसमे जंगल से अवैध रूप से काट कर लाई गई लकडियो से भट्टा लगाया जाता है | उसमे नजराना वन विभाग के कर्मचरियों अधिकारियो को भी जाता है यही कारण है की अवैध इट भट्टों के ऊपर इस विभाग की नजर नहीं जाती है | इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियो से सम्पर्क करने की कोशिश की गई मगर कोई जवाब नही दिया | अब देखना यह है की इस तरह के अवैध इट भट्टों में जंगल की लकड़ी का उपयोग करने वालों पर वन विभाग क्या कारवाई करता है |


