रघुनाथनगर (चंद्रकांत साहू) ! बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित प्राथमिक शाला गैना में जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अध्ययन-अध्यापन का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। डीईओ के समक्ष स्थानीय छात्रों के पलकों ने वहां के शिक्षण व्यस्था एवं लापरवाह शिक्षकों की शिकायत की | शिक्षकों की लापरवाही की शिकायत एवं वहां का हाल देखकर डीईओ ने नाराजगी जताई एवं लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कारवाई करने की बात कही | इसके बाद माध्यमिक शाला के निरीक्षण में भी शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज कर गायब मिले। सवाल यह है की छात्र स्कूल में पढ़ने जाते है और शिक्षक बाजार घुमने जाते है ऐसे में छात्रों के पालक क्या करे ? औचक निरिक्षण करने से क्या छात्रों के हित में फायदा हो सकता है या शिक्षकों के ऊपर कड़ी कारवाही करने से ?


