रघुनाथनगर (चंद्रकांत शाहू) ! बलरामपुर जिले का वाड्रफनगर जनपद के ग्राम रघुनाथनगर में स्थित नलजल योजना के तहत हर घर को पानी उपलब्ध कराने के लिए टंकी तो बनी परन्तु नलजल योजना ग्रामीणों के घर तक नहीं पहुच पाई | बताया जाता है की विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार की मिलीभगत ने इस योजना का पलीता लगा दिया | सरपंच पति की माने तो पीएचई विभाग के ठेकेदार अनूप गुप्ता एवं पीएचई अधिकारियों ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टचार किया है | केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण नलजल योजना को मूर्त रूप न देकर भ्रष्टाचार कर लिया गया है | यह योजना ग्रामीणों का कोई भला नहीं कर पा रही है केवल मिलीभगत कर अपनी जेब गरम कर रहे है | शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नही होती है न तो अधिकारी न ठेकेदार ग्रामीणों की एक नहीं सुनते हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं की ठेकेदार किसी बड़े अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त कर चुका है या बड़े अधिकारी ठेकेदारों से मोटी रकम ले चुके हैं | तभी तो ग्रामीण पानी के लिए दर दर भटक रहे है गांव के लोगों का कहना हैं कि बीजेपी के डबल इंजन के सरकार होते हुए भी ठेकेदार एवं अधिकारी सरकार को चुना लगा रहे है | जिला प्रशासन मौन क्यों हैं क्या जिला प्रशासन भी तो नहीं संलिप्त हैं हालांकि पूरा खबर प्रकाश में आने के बाद जिला प्रशासन छत्तीसगढ़ सरकार किस प्रकार कारवाही करती हैं या लीपापोती कर मामले को रफा दफा कर देते हैं देखने वाली बात होंगी |


