रामानुजगंज (गौरव) ! बलरामपुर जिले के कलेक्टर महोदय द्वारा जिला बलरामपुर रामानुजगंज के आदेशानुसार एवं उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय के निर्देशानुसार विकासखंड रामचंद्रपुर के अतिरिक्त उपसंचालक डॉ एस एस सेंगर के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों, MVU टीम के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 343 प्रांतीय राजमार्ग एवं शहरी मार्गों पर विचरण करने वाले घुमंतू पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाकर पशुओं को सुरक्षित किया जा रहा है। साथ ही पशुपालकों को समझाइश भी दी जा रही है कि वे अपने पशुओं को सुरक्षित रखने हेतु अपने अपने घरों में बांधकर रखें एवं खुला नहीं छोड़ें। अभी तक विभाग के द्वारा 100 से अधिक पशुओं में रेडियम बेल्ट पहनाकर सुरक्षित किया गया है। पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाकर सुरक्षित करने का कार्य सतत जारी है। पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने में डॉ अनमोल सिंह, विजय जायसवाल, राकेश यादव, गोपाल राम, विनेश यादव, संतोष कश्यप, कालीचरण भारती, सुकुमार मंडल एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों का सक्रिय योगदान रहा।


