Home Uncategorized डॉक्टर व कर्मचारियों ने अस्पताल के सामने दिया धरना, न्याय की मांग

डॉक्टर व कर्मचारियों ने अस्पताल के सामने दिया धरना, न्याय की मांग

38
0

रामानुजगंज (गौरव) ! कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप-हत्या मामले में 17 अगस्त को देश भर के सभी स्वास्थ्य सेवा से संबंधित डॉक्टरों एवं सभी स्टाफो ने एक दिन का सेवा कार्य बंद कर धरना प्रदर्शन किया | रामानुजगंज शासकीय अस्पताल के समस्त डॉक्टर एवं ब्लॉक स्तरीय सैकड़ों कर्मचारियों ने अस्पताल के सामने धरना दिया। इस दौरान अस्पताल में इमरजेंसी सेवा छोड़कर बाकी सभी सेवाकार्य को बंद कर दिया गया था। विदित हो कि 8-9 अगस्त की रात में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप की घटना हुई। इसके बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर की हत्या भी कर दी थी। डॉक्टर एमडी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह मेडिकल कॉलेज में ही डॉक्टर की ट्रेनिंग ले रही थी। इस महिला डॉक्टर के साथ हुए वीभत्स घटना एवं हत्या को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टर एवं स्टाफ सैकड़ों की संख्या में अस्पताल के सामने धरना देकर इंसाफ दो इंसाफ दो एवं अन्य नारों के साथ अपनी आवाज शासन तक पहुंचा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना कभी दुबारा न होने पाये। इस संबंध में बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित ने बताया कि आज हम सभी पूरे ब्लॉक के डॉक्टर एवं पूरे मेडिकल स्टाफ के द्वारा न्याय एवं दोषियों पर सख्त कार्यवाही हेतु धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। हम सभी डॉक्टरों के सुरक्षा एवं न्याय के लिए प्रशासन को एक निश्चित कदम उठाते हुए सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है, तभी देश में डॉक्टर सुरक्षित रहकर जन सेवा कर सकते हैं। अन्यथा जब हमलोग ही सुरक्षित नहीं हैं तो फिर दिन-रात सेवा देना व्यर्थ है।
उतराखंड के नर्स की रेप और हत्या – धरना प्रदर्शन में उतराखंड में हुई नर्स की रेप एवं हत्या की भी निंदा की गई | उस घटना से सभी लोग आक्रोशित दिखे और कृत्य करने वाले अपराधी की गिरफ्तारी एवं सजा की मांग की गई |
डॉक्टरो से काम पर लौटने की अपील – केंद्र सरकार ने डॉक्टरों से काम पर वापस लौटने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने शनिवार को डॉक्टरों के संगठन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर एक कमेटी गठित करने की बात कही है।