Home छत्तीसगढ़ अंजलि खलखो ने कुसमी विकासखंड का किया नाम रोशन, महिला बेसबॉल प्रतियोगिता...

अंजलि खलखो ने कुसमी विकासखंड का किया नाम रोशन, महिला बेसबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चीन रवाना

101
0

कुसमी (अमित सिंह) ! आदिवासी विकास खंड कुसमी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उसे तराशने की आवश्यकता है तमाम असुविधा के बावजूद भी बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिविल दाग निवासी अंजलि खलखो भारतीय महिला बेसबॉल चैंपियन प्रतियोगिता में चयनित हो कर चीन के शहर हांगकांग के लिए रवाना हुई ,फिलहाल वे अभी दिल्ली एयरपोर्ट में है , बालिका को आदित्य बिरला हिंडालको इंडस्टरीज लिमिटेड खान प्रभाग सामरी द्वारा बेसबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने-जाने का खर्च बलरामपुर कलेक्टर रिमिजियुश एक्का ,पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं सी.एस.आर. खान प्रमुख विजय मिश्रा हिंडालको कुसमी के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में उनकी माता राजमणि लकड़ा को 3,50,000.00 (तीन लाख पच्चास हजार रुपये) की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इससे पहले भी दो बार हिंडालको लिमिटेड के द्वारा अंजलि खलखो को वर्ष 2016 में महिला वर्ल्ड कप बेसबाल एवं वर्ष 2019 में एशिया कप हेतु सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। उनके पिता पुलिस विभाग में एस.आई. के पद पर कार्यरत हैं, अंजलि को भारतीय महिला बेसबॉल प्रतियोगिता में भारत देश से चीन में शामिल होने पर बलरामपुर कलेक्टर रिमिजियुष एक्का , पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा शुभकामनाएं दी गई अंजलि छत्तीसगढ़ सहित बलरामपुर जिले का नाम रोशन किया  समस्त क्षेत्रवासी उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।