गढवा(इरशाद आलम) ! ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव अरुण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम ने भवनाथपुर प्रखंड के बनसानी पंचायत में मनरेगा से संचालित हो रहे आधा दर्जन योजनाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में संतोष यादव का आमबागवानी ,राजेंद्र यादव का पीएम आवास ,अमित पाठक का कूप निर्माण योजना,राहुल यादव का पशु शेड, तथा झगराखांड में खेल मैदान का निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान संतोष यादव के बागवानी में समय पर पौधा में पानी नहीं पटाने पर नाराजगी जताते हुए समय-समय पर पटवन करने का निर्देश दिया. जबकि राजेंद्र यादव के द्वारा प्रधानमंत्री आवास का पैसा लेने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए एक माह के अंदर आवास पूर्ण करने का निर्देश दिये गए हैं. अमित पाठक के कूप निर्माण में निरीक्षण किया यहां मजदूर काम कर रहे थे कहा जल्द से कूप निर्माण पूरा करें. राहुल यादव के पशु सेड में पशु नहीं बांधकर स्वयं रहते हैं नाराजगी व्यक्त करते हुए पशु शेड में पशु बांधने का निर्देश दिया. झगराखाड खेल मैदान में निरीक्षण के दौरान चेंजिंग रूम शौचालय बनाने का निर्देश दिए गए.
ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव अरुण कुमार सिन्हा की टीम के आने की सूचना भवनाथपुर वीडीओ एवं मनरेगा कर्मियों को पूर्व से थी. राज्य स्तरीय टीम मंगलवार को पहले केतार गई फिर वहां से खरौंधी और देर शाम को भवनाथपुर के बनसानी पंचायत पहुंची तब तक प्रखंड कर्मी अपनी कमियों को सुधारने में कामयाब रहे.
निरीक्षण के क्रम में प्रशाखा पदाधिकारी विनय कुमार सिंह, मनरेगा सहायक असरारुलहक, वीडीओ जयपाल महतो, बीपीओ दयानंद प्रजापति, पंचायत सचिव अजीत सिंह, जेई श्याम चौधरी, सहित कर्मचारी उपस्थित थे.




