Home छतीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत शाहिना एवं बृजेश हुए लाभान्वित

बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत शाहिना एवं बृजेश हुए लाभान्वित

73
0

कुसमी (अमित सिंह)! शासन की जनकल्याणकारी योजना बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ बेरोजगार युवक -युवती ले रहे हैं, सभी विकास खंडों और नगरीय क्षेत्रों में बनाए गए कलेक्टरों में जनपद सीईओ और नगर पालिका अधिकारी की देखरेख में सत्यापन का काम किया जा रहा है lमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल 2023 से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने ऑनलाइन आवेदन भरना शुरू कर दिया हैl इसी कड़ी में नगर पंचायत कुसमी अंतर्गत आज दिनांक तक कूल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से पूर्व में दो युवा युवती तथा आज शाहिना एवं बृजेश को भी बेरोजगारी भत्ता की स्वीकृति प्रदान की गई ।इस योजना से निकाय क्षेत्र के युवा एवं युवती काफी उत्साहित हैं, जानकारी हेतु बता दें छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य युवा युवती जो शिक्षित हैं एवं बेरोजगार हैं उन्हें पैसे की कमी हो जाती है इन सभी परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना 2023 को शुरू किया है, इस योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार पंजीयन कार्ड ,10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट/ प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, फोटो एवं बैंक पासबुक या खाता विवरण देना अनिवार्य होगा।
नगर पंचायत कुसमी के आज के इस कड़ी में साहिना एवं बृजेश ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समाचार पत्र के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया है। कार्यालय नगर पंचायत कुसमी में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू के दिशा निर्देश में उप अभियंता नगर पंचायत कुसमी महेंद्र पैकरा ,लेखापाल धनेश्वर यादव, सहायक ग्रेड 3 के इम्तियाज खान के द्वारा बेरोजगारी भत्ता संबंधित दस्तावेज की औपचारिकता पूर्ण की गई , मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री साहू द्वारा इन दोनों बेरोजगार युवा- युवतियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।