Home छतीसगढ़ ‘राहुल के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे’:भूपेश बघेल ने कहा- कानूनी...

‘राहुल के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे’:भूपेश बघेल ने कहा- कानूनी लड़ाई और जनता…अब दो पक्ष है;दिल्ली में कांग्रेस की पीसी मौजूद

33
0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की। राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द पर कहा कि,इस मुद्दे को लेकर दो पक्ष है, पहला- कानूनी, जिसकी लड़ाई लड़नी है और दूसरा पक्ष ये कि इस मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।दिल्ली पहुंचकर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।
राहुल गांधी की टिप्पणी को बीजेपी के द्वारा ओबीसी का अपमान बताए जाने पर सीएम भूपेश बघेल बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का पिछड़ा वर्ग प्रेम केवल दिखावटी है। बीजेपी के अध्यक्ष घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। सीधे-सीधे भारतीय जनता पार्टी को अडानी के मामले में जवाब देना चाहिए।

सीएम ने कहा कि, आरक्षण का बिल हमने विधानसभा में पारित किया था। बीजेपी के दबाव में अभी तक उस बिल पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। लाखों युवाओं का काम रुका हुआ है, शिक्षा-नौकरियों को लेकर होने वाले काम रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती आई है और बीजेपी ने हमेशा उनकी उपेक्षा कर अपना उल्लू सीधा किया है।